LOCKDOWN NEWS:
- एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में गाजियाबाद पुलिस द्वारा लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है
- भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या लगभग एक लाख पैंतालीस हजार पहुंची
संवाददाता: मयंक शुक्ला
Lockdown News
गाजियाबाद। नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोनों ही जनपदों के प्रशासन ने एक बार फिर दिल्ली बॉर्डर सील करने के आदेश दे दिए हैं। गाजियाबाद प्रशासन का कहना है कि पिछले दिनों कोरोनावायरस मामलों में वृद्धि के दौरान दिल्ली-गाजियाबाद के बीच आने जाने वालों की संख्या बहुत ज़्यादा है इसलिए लॉकडॉउन-2 के दौरान बॉर्डर पर जैसी सख्ती बरती गई थी उसी तरह से फिर से सख्ती बरती जाएगी। हालांकि इस दौरान उन लोगों को एंट्री की इजाजत मिलेगी जिनके पास पास होगा और इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी गाजियाबाद में एंट्री दी जाएगी।
इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में गाजियाबाद पुलिस द्वारा लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और जनपद से लगने वाले दिल्ली, बागपत, नोएडा, मेरठ बार्डर एरिया एवं मुख्य चौराहों आदि पर बैरियर लगाकर प्रभावी चेकिंग कर उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है।
SSP GZB @ipsnaithani के निर्देशन में #GhaziabadPolice द्वारा #लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जनपद से लगने वाले दिल्ली/बागपत/नोएडा/मेरठ बार्डर एरिया एवं मुख्य चौराहों आदि पर बैरियर लगाकर प्रभावी चेकिंग कर उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। @Uppolice pic.twitter.com/WfwWDleBif
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) May 25, 2020
गौरतलब है कि गाजियाबाद में अब तक कोरोना के कुल 227 मामले सामने आए हैं और रविवार को गाजियाबाद में 10 नए मामले सामने आने के बाद गाजियाबाद ऑरेंज जोन से रेड जोन में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू होने के पहले ही दिन 80 फ्लाइट कैंसिल
गाजियाबाद से पहले नोएडा ने भी दिल्ली से जुड़े अपने बॉर्डर को बंद ही रहने का आदेश दिया था। दिल्ली की तरफ से भले ही बॉर्डर खोले गए हैं लेकिन नोएडा के बॉर्डर अभी भी नहीं खोले गए हैं हालांकि गाजियाबाद की तरह ही यहां भी पास वालों और जरूरी कार्य से जुड़े लोगों को एंट्री दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ माईनेशन न्यूज़ टीम की बातचीत
पिछले कुछ समय में गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है और ऐसे में लॉकडाउन में मिली ढील के चलते लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है और इस बात को देखते हुए प्रशासन ने अपना रुख और भी कड़ा कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मुआवजे से लगेगा प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे हादसों पर विराम…?
फिलहाल भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या लगभग एक लाख पैंतालीस हजार हो गई है वहीं इस वायरस से देश में अब तक 4,072 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि साठ हजार से ज़्यादा मरीज़ कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार हो चुकी है और दिल्ली पुलिस के कुछ अफसर और अन्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





