Elections 2022: चुनाव आयोग ने चुनावों में खर्च की सीमा बढ़ा दी है. लोकसभा चुनावों में जिन राज्यों में अभी तक उम्मीदवार के लिए चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख थी, अब उसको बढ़ाकर 95 लाख कर दिया गया है. वहीं जिस केंद्र शासित प्रदेश में यह सीमा 54 लाख रुपये थी, उसको बढ़ाकर 75 लाख किया गया है.

वहीं विधानसभा चुनाव में जिस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में सीमा 28 लाख थी उसको बढ़ाकर 40 लाख किया गया है. वहीं जिस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में यह 20 लाख थी उस को बढ़ाकर 28 लाख किया गया है. इससे पहले साल 2014 और 2020 में यह बढ़ोतरी हुई थी.

चुनावी खर्चे को ध्यान में रखते हुए केंद्र चुनाव आयोग ने एक कमेटी का गठन किया था और यह बढ़ोतरी उसी कमेटी के सुझावों के आधार पर की गई है.

यह बढ़ोतरी महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए और राजनीतिक पार्टियों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है. यह बढ़ोतरी आगामी विधानसभा चुनावों से ही लागू हो जाएगी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया