LPG Gas Cylinder Shortage amethi-gas-agency-irregularities-625-cylinders-missing-fir-action

LPG Gas Cylinder Shortage: अमेठी में गैस संकट के बीच पूर्ति विभाग का बड़ा एक्शन, एजेंसी पर कार्रवाई

अमेठी। जिले में गैस की किल्लत (LPG Gas Cylinder Shortage) के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के केवला पुर गांव स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया है।

जांच में सामने आया बड़ा घोटाला
आपूर्ति निरीक्षक द्वारा की गई जांच में एजेंसी के गोदाम में भारी गड़बड़ी पाई गई। जांच के दौरान 625 गैस सिलेंडर स्टॉक में कम पाए गए, जिससे हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में इसे बड़े स्तर का घोटाला माना जा रहा है।

एफआईआर की तैयारी, प्रशासन सख्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलते ही अमेठी कोतवाली में एजेंसी संचालक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। जल्द ही औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया जाएगा।

सभी सिलेंडर जब्त, स्टॉक ट्रांसफर
कार्रवाई के दौरान एजेंसी के सभी उपलब्ध गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। इसके बाद पूरे स्टॉक को बारामासी स्थित राजा राम गैस एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो।

आगे और कार्रवाई के संकेत
प्रशासन की इस सख्ती से जिले की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में अन्य एजेंसियों की भी जांच की जा सकती है। गैस संकट के बीच इस तरह की कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन अब अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाने के मूड में है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

About the Author

Shubham Baranwal
Shubham Baranwal
शुभम बरनवाल ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत स्थानीय स्तर की रिपोर्टिंग से की, जहाँ उन्होंने जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी। पिछले 6 वर्षों में उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अपने अनुभव के दौरान उन्होंने नगर और क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया है। खास तौर पर स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में शुभम बरनवाल My Nation News में स्थानीय पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वे ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय पत्रकारिता में 6 वर्षों के अनुभव के साथ शुभम बरनवाल जिम्मेदार, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।