Lucknow Zoo: लखनऊ चिड़ियाघर (नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान) 9 जून से फिर से दर्शकों के स्वागत को तैयार है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने तय किया है कि दर्शकों को फिलहाल केवल ऑनलाइन टिकट ही मिलेगा
इस सप्ताह का ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक यहां करें
संवाददाता: देवेंद्र ठाकुर, लखनऊ
लखनऊ। (Lucknow Zoo) लंबे लाॅकडाउन के बाद अब चीजें फिर से पटरी पर लौटने लगी हैं। हालांकि कोरोना का खतरा अभी भी टला नहीं है। इसी क्रम में लखनऊ चिड़ियाघर (नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, Lucknow Zoo) फिर से दर्शकों को स्वागत करने के लिए तैयार है। 9 जून से लखनऊ जू (Lucknow Zoo) खुलने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती में हुई धांधली, अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रही योगी सरकार: कांग्रेस
कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने तय किया है कि दर्शकों को फिलहाल केवल ऑनलाइन टिकट ही मिलेगा। चिड़ियाघर दो-दो घंटों के लिए तीन पालियों में खोला जाएगा। एक पाली में केवल 500 दर्शकों को ही टिकट दिया जाएगा।
चिड़ियाघर (Lucknow Zoo) की www.lucknowzoo.com वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति टिकट खरीद सकता है। वाजिद अली शाह चिड़ियाघर (Lucknow Zoo) के निदेशक आरके सिंह के मुताबिक दर्शकों को मास्क लगाना आवश्यक होगा।
इस सप्ताह का ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक यहां करें
मुख्य गेट पर दर्शकों की थर्मल स्कैनिंग की जायेगी और स्वस्थ होने पर ही प्रवेश दिया जायेगा। जू के अंदर किसी भी तरह की खाद्य सामग्री, पान, तंबाकू, गुटखा आदि ले जाने की इजाजत नहीं होगी। चिड़ियाघर के फूडकोर्ट ,कैंटीन, प्रकृति शिक्षा केंद्र और मछली घर फिलहाल बंद रहेंगे।
इस सप्ताह का ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक यहां करें
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





