Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि जबलपुर में कांग्रेस विधायक के बेटे ने कथित तौर पर अपने आवास पर खुद को गोली मार ली. पुलिस ने बताया कि बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे वैभव ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि वह 12वीं कक्षा का छात्र था.

विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है. सिर में गोली लगने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने कुछ मिनटों के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि उसने वॉशरूम के अंदर खुद को गोली मार ली थी. जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि यह स्पष्ट तौर पर आत्महत्या का मामला है और मामले की जांच की जा रही है.

मौके से सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है. सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में कहा गया है कि वह इस कदम के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है और किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. पुलिस को संदेह है कि वह अवसाद में था और कुछ मनोवैज्ञानिक पहलू हैं जिनकी जांच की जा रही है. सूचना मिलने के बाद राजनीतिक नेताओं समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

Amit Shah Varanasi Visit: आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Rajasthan Cabinet Reshuffle: ‘एक नेता, एक पद’ के फॉर्मूले पर होगा राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल, तीन मंत्रियों को नहीं मिलेगी जगह

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’