भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार 24 दिसम्बर को बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने होंगे. वजह है पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक दूसरे को चुनौती देना.

दरअसल, कुछ दिनों पहले रामेश्वर शर्मा का एक विडीओ वायरल हुआ था जिसमें वो कथित तौर पर ये कहते दिखे कि किसी भी कांग्रेसी नेता को अपने गांव में ना घुसने दो और आए तो टांगे तोड़ दो. जिसके बाद इस बात भड़के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जतायी और रामेश्वर शर्मा को चेतावनी दी की वो उनके घर 24 नवम्बर को आएंगें और उनके घुटने तोड़ कर दिखाना.

दिग्विजय जाएंगे रामेश्वर के घर

दिग्विजय सिंह का जो कार्यक्रम जारी हुया है उसके मुताबिक वो बुधवार को सुबह गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे और घर के बाहर अपने साथियों के साथ राम धुन गाएंगे. इसके जवाब में रामेश्वर शर्मा ने अपने भोपाल के निवास को राम भगवान के पोस्टर से सजाया है और दावा किया है की राम धुन गाने वालों का भव्य स्वागत किया जाएगा. साथ ही उनको हलुए का प्रसाद भी दिया जाएगा.

मगर ये मामला इतना सीधा नहें है. पुलिस ने किसी भी टकराव को टालने का बड़ा सख्त इंतजाम किया है. अब देखना ये है की कि बुधवार को राम धुन गायी जाती है या पुलिस के डंडे बरसते हैं.

यह भी पढ़ें.

सस्ता होगा पेट्रेल डीजल! भारत सरकार अपने स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’