Magh Mela: प्रयागराज के माघ मेला में महामारी के बीच आस्था के नाम पर मनमानी हो रही है. मेले में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं. तमाम सवालों और आशंकाओं के बीच प्रयागराज में कल मकर संक्रांति का स्नान हुआ. रात 9 बजे तक 8 लाख लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान है. इस बीच मेले में तीन लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 72 हो गई है.

दो जवानों और एक श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

शुक्रवार को पुलिस के दो जवानों और एक श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद मेले में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या अब बढ़कर 72 हो गई है. सूत्रों के मुबातिक प्रशासन मेले में कम जांच करके कम पॉजिटिव दिखाने का खेल खेल रहा है. शुक्रवार को मेला क्षेत्र में कितने लोगों की जांच हुई, इसका अधिकारी कोई पुख्ता जवाब नहीं दे रहे हैं. प्रयागराज जिले में शुक्रवार को 402 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

सवाल ये है कि-

प्रयागराज के माघ मेले में रोजाना कोरोना का बम फूट रहा है तो फिर मेले का आयोजन क्यों?

लगातार माघ मेले में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है ऐसे में क्या मेले से मुसीबत नहीं बढ़ेगी?

एक बड़ा सवाल ये भी कि आखिरकार प्रशासन ने हरिद्वार में हुए कुंभ मेले से सीख क्यों नहीं ली?

बता दें कि माघ मेला 14 जनवरी से अगले 47 दिनों तक चलेगा. 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का समापान होगा और इन 47 दिनों तक देश-विदेश से साधु-संतों और लोगों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. आज से मेले में झूले और प्रदर्शनीयों का दौर भी शुरू हो सकता है.

एबीपी न्यूज़ की अपील

ऐसे में एबीपी न्यूज़ लगातार माघ मेले पर रोक लगाने की अपील कर रहा है, ताकि महामारी के इस दौर में लोगों की जान बचाई जा सके. अब उम्मीदें हाईकोर्ट पर टिकी हैं. माघ मेले रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी है.

यह भी पढ़ें-

UP Elections: Samajwadi Party की वर्चुअल रैली पर कारवाई, BJP और एसपी में वार-पलटवार शुरू, जानिए किसने क्या कहा

Jallikattu 2022: तमिलनाडु में पोंगल के दिन जल्लीकट्टू के दौरान 18 साल के युवक की मौत, 80 लोग घायल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली