महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव महा विकास आघाड़ी सरकार के लिए नाक का सवाल बन गया है, जबकि बीजेपी ने इस चुनाव में भ्रष्टाचार और हिंदुत्व का मुद्दा छेड़कर सत्ताधारी शिवसेना की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चुनाव ऐसे वक्त हो रहा है, जब महा विकास आघाड़ी सरकार के घटक दल राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने सरकार को जय महाराष्ट्र कहते हुए साथ छोड़ दिया है. 12 अप्रैल को कोल्हापुर उत्तर सीट पर मतदान होगा.

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास आघाड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा. फडणवीस ने कहा कि कोविड-19 के दौरान ठाकरे सरकार ने भ्रष्टाचार किया. उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए हिंदुत्व को शिवसेना छोड़ चुकी है. उन्होंने छत्रपति शाहू महाराज की नगरी कोल्हापुर के लोगों को भगवे के लिए मतदान करने का आह्वान किया. बीजेपी ने उत्तर कोल्हापुर सीट से पार्षद सत्यजीत कदम को मैदान में उतारा है.

चंद्रकांत जाधव के आकस्मिक निधन से यह सीट खाली हुई है

विधानसभा चुनाव में कोल्हापुर से कांग्रेस के चंद्रकांत जाधव ने शिवसेना के उम्मीदवार राजेश क्षीरसागर को 15,000 से ज्यादा वोटों से हराया था. पिछले साल दिसंबर में चंद्रकांत जाधव के आकस्मिक निधन से यह सीट खाली हुई है. कांग्रेस ने इस सीट से उनकी पत्नी को मैदान में उतारा है. उत्तर कोल्हापुर सीट वैसे तो शिवसेना का गढ़ रही है. 2019 का चुनाव छोड़कर इस सीट से लगातार शिवसेना जीतती रही है. बीजेपी ने इस बात को समझते हुए इस चुनाव में हिंदुत्व का कार्ड खेलकर शिवसेना के हिंदुत्ववादी वोटों को अपनी ओर मोड़ने की रणनीति बनाई है.

बीजेपी को हिंदुत्व के मुद्दे पर सीएम ठाकरे ने दिया जवाब

हालांकि, बीजेपी की रणनीति का जवाब देने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने कमान संभाते हुए ऑनलाइन सभा के जरिए बीजेपी को हिंदुत्व के मुद्दे पर मुंहतोड़ जवाब दिया और लोगों से कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने की विनती की. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, "नकली भगवे की जो बात कही जा रही है, उसे पढ़ने की जरुरत है. छत्रपति शिवाजी महाराज का जो भगवा है, वही असली है. अपने सहूलियत के हिसाब से भगवे के ईद-गिर्द हरा-पीला कलर लगाएंगे तो वह भगवा नहीं हो जाता, इसलिए आपका भगवा असली भगवान नहीं है. छत्रपति शिवाजी महाराज और साधु संत का ही भगवा असली है."

बता दें कि इससे पहले हुए दो उपचुनाव में एक में बीजेपी और एक में कांग्रेस जीत हासिल करने में कामयाब रही, लेकिन यह चुनाव ऐसे वक्त हो रहा है जब उत्तर प्रदेश और गोवा में बीजेपी को मिली कामयाबी उनके साथ है, जिसकी वजह से बीजेपी के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं.

ये भी पढ़ें-

<a title="पंजाब के CM भगवंत मान करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है बात" href="https://www.abplive.com/news/india/punjab-cm-bhagwant-mann-will-meet-home-minister-amit-shah-in-delhi-2099285" target="">पंजाब के CM भगवंत मान करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है बात

<a title="पाकिस्तान का PM बनने से पहले शहबाज़ शरीफ ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, जानें क्या कहा है" href="https://www.abplive.com/news/world/pakistan-pm-candidate-shehbaz-sharif-says-want-peace-with-india-which-is-not-possible-until-the-resolution-of-kashmir-dispute-2099328" target="">पाकिस्तान का PM बनने से पहले शहबाज़ शरीफ ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, जानें क्या कहा है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया