Maharashtra: नांदेड़ में उप्रदव में शामिल 35 लोग गिरफ्तार, अब हालात सामान्य

औरंगाबाद: त्रिपुरा में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कुछ दिन पहले तोड़फोड़-पथराव की घटना के बाद पुलिस ने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल नांदेड़ में स्थिति शांतिपूर्ण है. वहां शुक्रवार को पुलिस वाहन पर पथराव की घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंसा वजीराबाद इलाके और देगलुर नाका में हुई. पुलिस अधिकारी ने एक लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया है.

मामले में कथित रूप से शामिल 35 लोग गिरफ्तार- पुलिस

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शेवाले ने बताया, ‘‘घटना को लेकर नांदेड़ में चार मामले दर्ज किए गए हैं. नांदेड़ पुलिस ने अब तक इस घटना में कथित रूप से शामिल 35 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्थिति अब नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है.’’

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न अपराधों के लिए मामले दर्ज किए गए हैं. त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के दौरान शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती, नांदेड़, मालेगांव (नासिक), वाशिम और यवतमाल में विभिन्न स्थानों पर पथराव हुआ था.

पथराव के बाद अमरावती शहर में लगाया गया था कर्फ्यू

अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा निकाली गई रैलियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा कथित रूप से आयोजित बंद के दौरान भीड़ द्वारा दुकानों पर पथराव करने के बाद शनिवार को अमरावती शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था.

यह भी पढ़ें.

Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर, जानिए

West Bengal News: बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा- डराने वाले TMC नेताओं के हाथ-पैर तोड़ दो

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News