Maharashtra: केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद पूरे पांच साल के लिए देने को तैयार हो जाए तो दोनों पार्टियां साथ आ सकती हैं. पत्रकारों से बातचीत में आठवले ने कहा कि पुराने गठबंधन सहयोगियों का साथ आना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी से इस पर विचार करने को कहेंगे.

आठवले ने आगे कहा, ‘‘मेरा प्रस्ताव है कि शिवसेना को मुख्यमंत्री पद की पेशकश करके बीजेपी और शिवसेना के साथ आने की संभावना पर विचार करना चाहिए. बीजेपी और शिवसेना का साथ आना कोई बड़ी बात नहीं है. यहां तक कि शिवसैनिकों को भी लगता है कि दोनों पार्टियों को साथ आना ही चाहिए.’’

बीजेपी को लाभ का आठवाले ने किया दावा

बीजेपी के राज्य में पूर्णकालिक मुख्यमंत्री नहीं होने का तंज उद्धव ठाकरे पर कसने के संबंध में सवाल करने पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह पद 2014 से 2019 तक गठबंधन की सरकार चलाने वाले देवेन्द्र फडणवीस को सौंप दिया जाना चाहिए. अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में सवाल करने पर आठवले ने कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी को गठबंधन के रूप में उनकी पार्टी आरपीआई (ए) को पांच-छह सीटें देनी चाहिए.

आठवले ने दावा किया कि इससे बीजेपी को लाभ होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में आरपीआई (ए) के समर्थक हैं. साथ ही अगर बीजेपी को एक बार वे वोट मिल जाए जो अभी तक मायावती व बीएसपी को मिलती थी तो वह राज्य में 300 से ज्यादा सीटें जीत सकेगी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया