Maharashtra: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत, एक सुरक्षाकर्मी घायल

Uday Samant Accident: महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत बुधवार शाम अपने काफिले के एक अन्य वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे. मंत्री को कोई चोट नहीं आई लेकिन उनके एक सुरक्षाकर्मी को चोट आई हैं, जिन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया है. मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है.

एक सुरक्षाकर्मी घायल

पुलिस ने बताया कि ‘हादसा बुधवार की शाम को हुआ. काफिले की एक अन्य कार से टक्कर हुई. लेकिन, मंत्री उदय सामंत को कुछ नहीं हुआ, उनका एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया है.’

Maharashtra Minister Uday Samant escaped unhurt in a road accident involving another vehicle of his convoy on Wednesday evening. One of his bodyguards sustained injuries & was rushed to Cooper hospital in Mumbai: Police
— ANI (@ANI) December 1, 2021

उदय सामंत ने दी हादसे की जानकारी

वहीं, इस संबंध में मंत्री उदय सामंत ने खुद भी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हुआ था लेकिन वह बिलकुल ठीक हैं और गुरुवार से ही जनता की सेवा के लिए अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे.

ठीक हैं मंत्री उदय सामंत

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था. मैं आप सभी के आशीर्वाद से सुरक्षित हूं. मैं कल (गुरुवार) से मंत्रालय में आपकी सेवा के लिए रहूंगा. आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद."

माझा छोटा अपघात झाला होता .मी सुखरूप आहे आपल्या सगळ्यांच्या आशीर्वादाने.. उद्या पासूनच मंत्रालयात तुमच्या सेवेत रुजू आहे.. आपल्या सर्वांच्या सदिच्छा साठी धन्यवाद,🙏
— Uday Samant (@samant_uday) December 1, 2021

चार बार विधायक बने

बता दें कि उदय सामंत, महाराष्ट्र सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं. वह पहली बार 2004 में विधानसभा चुनाव जीते थे, इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में भी वह विधानसभा का चुनाव जीते और अब सरकार में मंत्री हैं.

यह भी पढ़ें-
Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी
Omicron: ‘एट रिस्क’ देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News