Resident Doctors Tested Covid-19 Positive: देशभर में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अभी लगभग 481 रेजिडेंट डॉक्टर्स कोविड संक्रमित पाये गए हैं. महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ अविनाश दहिफले ने यह जानकारी दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में कोविड की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है और अब इसकी चपेट में बडी संख्या में डॉक्टर्स भी आ रहे हैं जोकि चिंता का विषय है.

मुंबई महानगर पालिका ने कल रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि मुंबई में मंगलवार को 11,647 नए कोविड-19 मामले और उससे हुईं दो मौतें दर्ज की गई हैं. जिससे शहर में कोविड के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 1,00,523 हो गए हैं. पिछले हफ्ते शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड मामले सामने आने के बाद से मुंबई में लगातार चौथे दिन कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है. गौरतलब है कि इसकी एक वजह टेस्टिंग कम करना भी बताई जा रही है.

At least 481 resident doctors have tested COVID positive in Maharashtra so far: Dr Avinash Dahiphale, president, Maharashtra Association of Resident Doctors
— ANI (@ANI) January 12, 2022

वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र ने मंगलवार को 34,424 कोविड के नए मामले दर्ज किये हैं जिससे इसके सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,21,477 हो गई है. वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड से होने वाली 22 मौतों की सूचना दी है.

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में कोविड अभियान के तहत पहले दिन कोविड-19 टीकों की कुल 10,698 बूस्टर डोज दी गईं है. इन बूस्टर डोज में से, 5249 खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को, 1,823 फ्रंटलाइन वर्कर्स को और 3626 खुराक 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को दी गई है.

मशहुर गायिका लता मंगेशकर भी हुईं कोविड पॉजिटिव

वहीं मुंबई में ही महान गायिका लता मंगेशकर भी कोविड के हल्के संक्रमण का शिकार हो गई हैं. उनकी आयु को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है. उनकी भतीजी रचना शाह ने बताया कि उनकी उम्र को देखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है, हम कोई मौका नहीं ले सकते हैं एक परिवार के रूप में उनके लिए हम सबसे अच्छा चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी 24X7 देखभाल हो.

Corona New Cases: कोरोना केस में 15.8% की उछाल, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 194720 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 4868

Delhi Corona Death Update: दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत में सबसे ज्यादा इनकी संख्या, जानिए कारण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया