Maharashtra News: महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का अपमान करने के लिए बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले को हटाने की मांग की है. दरअसल, नाना पटोले (Nana Patole) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 74वीं पुण्यतिथि के दिन यानी 30 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे. इस दौरान नाना पटोले यह कह दिया था कि नाथुराम गोडसे ने महात्मा गांधी का वध किया.

नाना पटोले ने अपने इस बयान के तुरंत बाद अपने शब्द वापस लेते हुए गोडसे को आतंकी और गांधी को हीरो बता दिया था. हालांकि, नाना पटोले के दिए इस तरह के बयान से विवाद पैदा हो गया है, क्योंकि कांग्रेस हमेशा से महात्मा गांधी का ‘वध’ शब्द पर आपत्ति जताते रही है. वहीं, इससे पहले नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था. इसे लेकर भी बीजेपी नेता चंद्रशेखर वाबनकुले ने नाना पटोले को हटाने की मांग की है.

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान

चंद्रशेखर वाबनकुले ने हाल ही में नागपुर में नाना पटोले के खिलाफ पीएम मोदी को गाली देने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी नेता राम कदम ने भी उनकी गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं. दरअसल, नाना पटोले एक वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुनाई दिए कि वे मोदी को ‘पीट सकते हैं’ और ‘गाली दे सकते हैं.’ इस वीडियो में पटोले को भंडारा जिले में ग्रामीणों से कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है, ‘मैं मोदी को पीट सकता हूं, मैं उन्हें गाली दे सकता हूं. यही वजह है कि वे (मोदी) मेरे खिलाफ प्रचार करने आए.'

विवाद के बाद नाना पटोले ने दी थी सफाई

विवाद के बाद नाना पटोले ने कहा कि लोगों ने उनसे उनके निर्वाचन क्षेत्र में मोदी नाम के एक स्थानीय गुंडे के बारे में शिकायत की थी और उन्होंने इस तरह की बात प्रधानमंत्री के लिए नहीं कही. पटोले ने कहा, "मैं फिर से स्पष्ट कर दूं कि मैं प्रधानमंत्री के बारे में नहीं, बल्कि मोदी नाम के एक स्थानीय गुंडे के बारे में बात कर रहा था."

ये भी पढ़ें-
<a title="UP Assembly Elections 2022: ‘जयंत अभी बच्चे हैं, जिन्हें इतिहास की कम जानकारी है’, चवन्नी नहीं जो पलट जाऊं वाले बयान पर BJP का हमला" href="https://www.abplive.com/news/india/up-assembly-elections-2022-bjp-attacks-akhilesh-yadav-ally-jayant-chaudhary-says-kid-with-little-knowledge-of-history-2050940" target="">UP Assembly Elections 2022: ‘जयंत अभी बच्चे हैं, जिन्हें इतिहास की कम जानकारी है’, चवन्नी नहीं जो पलट जाऊं वाले बयान पर BJP का हमला

<a title="Budget Session 2022: पेगासस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- निजता का किया गया हनन" href="https://www.abplive.com/news/india/opposition-government-on-pegasus-issue-congress-leader-mallikarjun-kharge-said-government-has-violated-the-privacy-2050961" target="">Budget Session 2022: पेगासस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- निजता का किया गया हनन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया