Maharashtra News: योगी पर ठाकरे के पुराने बयान से मचा सियासी बवाल, सफाई में संजय राउत ने दिया ये जवाब

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सियासी छींटाकशी का दौर जारी है. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर किया गया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक पुराना बयान विवादों में आ गया है. दरअसल केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि, उद्धव ठाकरे ने पूर्व में योगी आदित्यनाथ को चप्पल से पिटने की बात कही थी.

हालांकि शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को इस मामले में दावा किया कि उद्धव ने ये बयान इसलिए दिया था क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर चप्पल पहनकर फूलमाला चढ़ाई थीं.

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री राणे को उद्धव पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के चलते मंगलवार को हिरासत में लिया गया था. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. रिहा होने के बाद राणे ने आरोप लगाया था कि, उद्धव ठाकरे ने पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चप्पल से पीटने की बात कही थी.

योगी आदित्यनाथ ने किया था महाराष्ट्र की संस्कृति का अपमान

राणे के आरोपो पर पत्रकारों को जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने ये बयान दो साल पहले दिया था. योगी आदित्यनाथ ने चप्पल पहनकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाई थी. ये महाराष्ट्र की संस्कृति का भी अपमान था इसलिए उद्धव ने ये बयान दिया था." साथ ही उन्होंने कहा, "अगर भाजपा को भारत के महान सपूत और योद्धा का अपमान सही लगता है तो ठीक है. क्या भाजपा इतने सालों से सो रही है? क्या उन्हें नहीं पता कि लोगों की इज्जत कैसे की जाती है?"

केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार नहीं होता

राणे के ‘महाराष्ट्र को बंगाल’ नहीं बनने देंगे वाले बयान पर संजय राउत ने कहा, "केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार नहीं होता. इसलिए राणे को ऐसा कहने का कोई हक नहीं है. यदि कोई बातचीत होनी भी होगी तो हम पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे."

यह भी पढ़ें

Kabul Airport Blast: आतंकी समूह ISIS-K ने काबुल हवाई अड्डे पर हुए घातक दोहरे हमले की ली जिम्मेदारी

Kabul Airport Blast: काबुल हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- हमलावरों को माफ नहीं करेंगे, इसकी कीमत चुकानी होगी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News