Maharashtra Politics: बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा- बेटे आदित्य को सीएम पद की कमान सौंप सकते हैं उद्धव ठाकरे

Chandrakant Patil on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीमारी की वजह से उद्धव ठाकरे अगर सीएम पद छोड़ते हैं तो फिर वे पत्नी रश्मि या बेटे आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि खराब सेहत की वजह से मुख्यमंत्री 45 दिनों से भी ज्यादा वक्त से सीएम गायब है. ऐसे में उन्हें अपने पद का चार्ज किसी और को सौंपना चाहिए.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उद्धव ठाकरे को खराब सेहत की वजह से अपना चार्ज किसी और को दे देना चाहिए, इसको लेकर जिद नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन बिना मुख्यमंत्री के नहीं चल सकता है, हर काम के लिए सीएम चाहिए. ऐसे में किसी और को यह चार्ज देना चाहिए. पाटिल ने कहा कि सबसे अच्छा च्वाइस वही है कि आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर NCP पर विश्वास नहीं है तो आदित्य ठाकरे को CM का चार्ज सौंपे ऐसा हमें लगता है.

इधर, उद्धव ठाकरे की जगह रश्मि ठाकरे या आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने के चंद्रकांत पाटिल के बयान पर एनसीपी सांसद फौजिया खान ने बातचीत में कहा कि चंद्रकांत पाटिल को अपनी हद में रहना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि आखिर वह कैसे तय कर सकते हैं कि सीएम कौन बनेगा या कौन नहीं बनेगा. यह उनकी विशफुल थिंकिंग होगी.

तो वहीं, चंद्रकांत पाटिल के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बात को आगे बढ़ाते हुए यहां तक कह दिया कि अगर उद्धव जी की तबीयत ठीक नहीं है और मुख्यमंत्री किसी और को बनाना है तो देवेंद्र फडणवीस को बना लें. बीजेपी और शिवसेना का ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला यहां पर आकर दोनों साथ आ सकते हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News