Mahua Moitra P Chidambaram: गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. जिसके चलते तृणमूल कांग्रेस ने गोवा में चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को प्रति माह 5000 रुपये देने की बात कही है. वहीं तृणमूल कांग्रेस के इस चुनावी वादे के बाद अब वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है.

पी चिदंबरम ने तृणमूल कांग्रेस के चुनावी वादे पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘ऐसी गणित के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए. जहां गोवा में 3.5 लाख घरों में एक महिला को 5000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे, जिसका प्रति माह खर्च कुल 175 करोड़ रुपये होगा, यानी 2100 करोड़ रुपये सालाना. ये गोवा के लिए छोटी रकम है, क्योंकि गोवा पर मार्च 2020 के अंत में 23,473 करोड़ का बकाया है. ऐसे में भगवान ही गोवा को बचाए?'

Here is a math that deserves the Nobel Prize for Economics.

A monthly grant of Rs. 5000 to a woman in 3.5 lakh households in Goa will cost Rs. 175 crore a month.

That is Rs. 2100 crore a year.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) December 12, 2021

वहीं टीएमसी की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर पी चिदंबरम का जवाब देते हुए कहा है कि यह योजना पूरी तरह से करने योग्य है. मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है गोवा में महिलाओं को महंगाई से निपटने के लिए उनकी सरकार बनने पर मदद की जाएगी. इसके तहत गोवा के 3.5 लाख घरों में रह रही महिलाओं को 5 हजार रुपये की मदद की जाएगी, जो 2,100 करोड़ रुपये के बराबर है. यह कुल बजट का 6-8 प्रतिशत है जो पूरी तरह से करने योग्य है. बता दें कि टीएमसी ने गोवा चुनाव के मद्दनेजर की गई अपनी इस घोषणा का नाम ‘गृह लक्ष्मी’ रखा है.

Yes sir @PChidambaram_IN ₹5000 to 3.5 lakh Goan households = ₹2100 crores is 6-8% of total budget which is perfectly doable

Good economics in depressed post covid scenario requires putting cash in hand & liquidity into system.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) December 12, 2021

इसे भी पढ़ेंः
Coronavirus Vaccination: सभी कर्मचारियों का नहीं कराया पूर्ण टीकाकरण, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन, कंपनी को कर दिया बंद

2030 तक स्पेस स्टेशन स्थापित करने की केंद्र की योजना, राज्यसभा में सरकार ने कहा- 2023 में गगनयान भी भेजा जाएगा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया