Mamata Banerjee Meets PM Modi:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब…बजे शुरू हुई. इस दौरान ममता बनर्जी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाये जाने और त्रिपुरा में हुई हिंसा के मुद्दे को उठा सकती हैं. ममता बनर्जी ने 22 नवंबर को खुद इसकी जानकारी दी थी.

ममता बनर्जी ने कहा था, ‘‘वे (बीएसएफ) दुश्मन नहीं हैं. वे भी मेरे दोस्त हैं. किसी इलाके में कानून व्यवस्था राज्य सूची का विषय है. भाजपा बीएसएफ जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल अपनी पार्टी की गतिविधियों के लिए कर रही है. मैं इलाकों पर जबरन किसी को नियंत्रण नहीं करने दूंगी.’’ हाल ही में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया गया है.

केंद्र ने हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र सीमा से 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया था. इसके बाद पंजाब और बंगाल के सीएम ने नाराजगी जताई है.

ममता बनर्जी का कार्यक्रम
टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उनका विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है. 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. इसको लेकर रणनीति बनाने के लिए ममता बनर्जी बैठकें करेंगीं.

ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और जेडीयू के पूर्व नेता पवन वर्मा को अपनी पार्टी में शामिल करवाया था.

ममता बनर्जी से मिले सुब्रह्मण्यम स्वामी, आखिर क्या हुई बात?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया