Manipur Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मणिपुर (Manipur) में अपने ही सहयोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को बड़ा झटका दिया है. एनपीपी नेता व राज्य के युवा व खेल मामलों के मंत्री लेतपाव हाउकिप (Letapav Haukip) बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री व मणिपुर के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav), राष्ट्रीय प्रवक्ता व मणिपुर के संगठन प्रभारी संबित पात्रा (Sambit Patra) और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी (Anil Baluni) की मौजूदगी में हाउकिप ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

मणिपुर में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है. साठ सदस्यीय राज्य विधानसभा के पिछले चुनाव में एनपीपी ने चार सीट पर जीत दर्ज की थी. एनपीपी पूर्वोत्तर में बीजेपी की प्रमुख सहयोगी है और मणिपुर की एन बिरेन सिंह सरकार में उसके दो मंत्री भी हैं.

हाउकिप को बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, ”मणिपुर में एक समय कुशासन था वहीं बीजेपी ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान सुशासन दिया. हमने सूबे में पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार देखा. हाउकिप हमारे कुकी ट्राइब के अच्छे साथी है. मैं पार्टी में उनका स्वागत करता हूं.”

वहीं इस मौके पर संबित पात्रा ने कहा, ”मैं पार्टी के अंदर हाउकिप का स्वागत करता हूं. हाउकिप मौजूदा वक्त में एनपीपी पार्टी से चांदेल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.” संबित पात्रा ने कहा, ”हाउकिप एक इंटरनेशनल फुटबॉलर हैं और मणिपुर के घर-घर में एक फुटबॉलर के नाते प्रसिद्ध हैं. ऐसे में हाउकिप के आने से युवाओं के बीच एक खुशी की लहर है.”

क्या West Bengal में फिर बंद होंगे स्कूल-कॉलेज? सीएम Mamata Banerjee ने दिए ये संकेत

Maharashtra: NCP सांसद सुप्रिया सुले कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद की ये अपील

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया