Manipur CM Oath Ceremony: एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लगातार दूसरी बार बने सीएम

<p style="text-align: justify;">एन बीरेन सिंह ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल एल गणेशन ने शपथ दिलाई. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बीरेन सिंह दूसरी बार है जब मणिपुर के मुख्यमंत्री बने हैं. इससे पहले, केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. सिंह को रविवार को विधायक दल का नेता चुना गया था.</p> <p style="text-align: justify;">मणिपुर में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने 2017 के चुनाव में केवल 21 सीट हासिल की थी, लेकिन वह कांग्रेस के विधायकों को अपने पाले में करने में सफल रही, जिससे पार्टी के सदस्यों की संख्या 28 हो गई और बीरेन सिंह ने मणिपुर में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News