Manipur Phase 1 LIVE Voting: मणिपुर में आज पहले चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राज्य के मतदाता 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे. पहले चरण में 6,29,276 महिला मतदाताओं सहित 12,22,713 मतदाता 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. सभी 38 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है, जबकि 9,895 मतदानकर्मी अपने निर्धारित 1721 मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं. दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान 5 मार्च को होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा में उनके समकक्ष बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रमुख कोनराड के संगमा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने हिस्सा लिया और अपने-अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते देखे गए. प्रचार अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों के मुख्य मुद्दे थे- विकास, उग्रवाद, नशीली दवाओं का अवैध व्यापार, सशस्त्र बल (विशेष शक्ति) अधिनियम, 1958 (अफ्सपा) निरस्त करना, महिला सशक्तिकरण, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार.

सीएम बीरेन सिंह समेत इनकी किस्मत का होगा फैसला
आज होने वाले मतदान में मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी एन.बीरेन सिंह, उनके कैबिनेट सहयोगी थोंगम विश्वजीत सिंह, एनपीपी प्रत्याशी व उपमुख्यमंत्री युमनाम जॉयकुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह, कांग्रेस के रतनकुमार सिंह, लोकेश्वर सिंह, शरतचंद्र सिंह और मौजूदा पार्टी विधायक अकोइजम मीराबाई देवी की किस्मत दांव पर है. फायरब्रांड महिला नेता और जनता दल (युनाइटेड) की उम्मीदवार थौनाओजम बृंदा भी यास्कुल निर्वाचन क्षेत्र से पहले चरण में चुनाव लड़ रही हैं. वह पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) थीं.

ये भी पढ़ें-
पश्चिम बंगाल: BJP ने राज्यपाल धनखड़ से की मुलाकात, 107 नगरपालिकाओं में फिर से वोटिंग की मांग की

’फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस की भूमिका की जांच हो’, नाना पटोले का बड़ा बयान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली