Mansukh Mandaviya On Omicron Case: ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में मरीजों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

<p style="text-align: justify;"><strong>Mansukh Mandaviya On Omicron Case:</strong> कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने बड़ा बयान दिया है. संसद के मानसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सभा में कहा कि फिलहाल देश में कोरोना के नए वेरीअंट का एक भी मामला नहीं है. उन्होंने बताया कि नया वायरस दुनिया के 14 देशों में पाया गया है लेकिन अभी तक भारत में एक भी मरीज ओमिक्रोन के नहीं मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओमिक्रोन को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई शक के आधार पर भी कोई मामाल सामने आता है तो तुरंत इसकी जांच की जा रही है और मरीज का जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है.</p> <p style="text-align: justify;">स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा, ”कोरोना का नया वायरस दुनिया के 14 देशों में पाया गया है लेकिन यहां अभी तक इसका कोई केस नहीं मिला है. एक एडवाइजरी जारी की गई है अगर कोई संदेश मामला है तो उसकी तुरंत जांच की जा रही है और जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जा रही है”</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News