- दिल्ली के पटपड़गंज स्थित Max Hospital में दो डॉक्टरों सहित 33 कर्मियों को Corona Positive पाया गया है। इन सभी को Isolation Ward में शिफ्ट कर दिया गया है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के Max Hospital में दो डॉक्टरों सहित 33 स्टाफ को Corona Positive पाए जाने के बाद सभी को Max Hospital साकेत के ईस्ट विंग में बने COVID-ONLY वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि यमुनापार के बड़े हॉस्पिटल्स में शुमार 400 बेड वाले इस अस्पताल में Corona का इलाज नहीं हो रहा है। अस्पताल ने बीते 15 अप्रैल से अपने सभी स्टाफ का टेस्ट कराने का फैसला किया था जिसके तहत 33 पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Lockdown के बाद कैसी होगी Delhi Metro, जानिये बदले हुए नियम
Corona पॉज़िटिव पाए गए लोगों में 2 डॉक्टर, 23 नर्सिंग स्टाफ, टेक्निशियन और सहायक स्टाफ हैं। Hospital ने मैक्स पटपड़गंज में कार्यरत 145 नर्सों को एक Private Hospital में 14 दिन के लिए Quarantine किया हुआ है। इस प्राइवेट हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। फिलहाल अस्पताल में मरीजों की तादाद कम है इसलिए बचे हुए स्टाफ से काम चलाया जा रहा है। ईस्ट जिले का स्वास्थ्य विभाग नर्सों के कांटेक्ट में आए लोगों की तलाश कर रहा है।
39 नर्स Quarantine की गयीं
इससे पहले Max Hospital साकेत में भी एक डॉक्टर समेत तीन स्टाफ मेंबर Corona Positive पाए गए थे जिसके बाद वहां कार्यरत 39 नर्सों को Quarantine कर दिया गया था। इस बीच Noida में Corona के 14 और मामले सामने आए जिनमें से 8 मामले मेडिकल स्टाफ के हैं और 6 मामले सेक्टर 30 स्थित Child PGI Hospital के हैं व एक मामला सेक्टर 30 जिला अस्पताल का है।
यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





