Mayawati On UP Elections: यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एक्शन में मायावती- सुरक्षित सीटों पर ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए सतीश मिश्र को दी गई ये जिम्मेदारी

<p style="text-align: justify;"><strong>Mayawati On UP Elections:</strong> उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने कमर कस ली है. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मयावती ने भी अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बताया कि यूपी की सभी 86 सुरक्षित सीटों को जीतने के लिए योजना तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में बीएसपी कैसे ज्याद से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता की कुर्सी तक पहुंचे इसके लिए भी इस बैठक में चर्चा होगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों में जोश भरने और सभी सीटों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के लिए यह बैठक बुलाई गई है.</p> <p style="text-align: justify;">बैठक से पहले मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए हमारी पार्टी ने सतीश मिश्र को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने बताया कि सुरक्षित सीटों पर सतीश मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है कि कैसे ज्यादा से ज्याद ब्राह्मण वोटरों को जोड़ा जाए. उन्होंने बताया कि इस बैठक में सतीश मिश्रा के साथ इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा होगी.</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News