Meat Ban in Uttar Pradesh: Licious मीट सप्लाई का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो कि अपने उपभोक्ताओं को मीट की होम डिलीवरी प्रदान करता है। सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोगों ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि अगर पूरे प्रदेश में मीट की दुकानें खोले जाने पर प्रतिबन्ध है तो नवरात्रि त्यौहार के दौरान भी Licious कैसे लोगों के घरों तक मीट सप्लाई कर रहा है।
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नवरात्रि त्यौहार को लेकर 10 अप्रैल तक मीट की बिक्री पर प्रतिबन्ध Meat (Ban in Uttar Pradesh) लगाया हुआ है। योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में 10 अप्रैल तक मीट की दुकान खोलने पर पूर्णरूप से प्रतिबन्ध (Meat Ban in Uttar Pradesh) लगाया हुआ है। योगी सरकार ने स्पष्ट कहा है कि यदि किसी भी दुकानदार ने आदेशों का उलंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं हर थाना अध्यक्ष को सुनिश्चित करना है कि उसके क्षेत्र में कोई मीट की दुकान 9 दिन तक न खुलने पाए अन्यथा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी। लेकिन इस बीच ऑनलाइन मीट सप्लाई ऐप Licious पर लोगों ने सवाल उठाया है। Licious मीट सप्लाई का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो कि अपने उपभोक्ताओं को मीट की होम डिलीवरी प्रदान करता है। सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोगों ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि अगर पूरे प्रदेश में मीट की दुकानें खोले जाने पर प्रतिबन्ध है (Meat Ban in Uttar Pradesh) तो नवरात्रि त्यौहार के दौरान भी Licious कैसे लोगों के घरों तक मीट सप्लाई कर रहा है।
गौरतलब है कि Licious द्वारा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई बड़े शहरों में मीट की होम डिलीवरी की जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सभी मीट की दुकानों को 10 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है लेकिन Licious की मीट सप्लाई अभी भी जारी है।
नोएडा के सदरपुर में छोटे स्तर पर मीट की दुकान से अपनी आजीविका चलाने वाले मोहम्मद शादाब का कहना है कि प्रदेश सरकार ने नौ दिनों के लिए मीट की बिक्री पर रोक लगाकर अच्छा काम किया है लेकिन ये रोक क्या सिर्फ छोटे दुकानदारों के लिए है? क्योंकि बड़े-बड़े सप्लायर तो अभी भी मीट बीच रहे हैं और ऑनलाइन बेचने वालों की तो इस समय चांदी हो गयी है। क्या सरकार ने ऑनलाइन मीट बेचने वालों पर कोई रोक नहीं लगायी है?
हैबतपुर के मीट विक्रेता तारिक़ अहमद का कहना है कि उनके परिवार की रोजी-रोटी उनकी मीट की दुकान पर ही निर्भर है। मीट की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगने से उनके परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन वो प्रदेश सरकार के इस फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन सरकार ने ये प्रतिबन्ध सिर्फ हम जैसे गरीब दुकानदारों के लिए लगाया है। ऑनलाइन और बड़े दुकानदार अभी भी धड़ल्ले से खुलेआम हर जगह मीट बेच रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते शनिवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हुई है। इन 9 दिन हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। उसके बाद कन्या पूजन कर नवरात्र के आयोजन का समापन होता है। इन दिनों अधिकतर लोग 9 दिन तक व्रत रखकर मां भगवती की आराधना करते हैं। सनातन धर्म के मुताबिक इन दिनों केवल सात्विक भोजन ही किया जाता है। इसके अलावा व्रत रखने वाले लोग यदि नॉनवेज देख ले तो माना जाता है कि उनका व्रत भी भंग हो जाता है। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में मीट की दुकाने 9 दिनों तक बंद रखने (Meat Ban in Uttar Pradesh) का आदेश जारी किया गया है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026Arihant Arden सोसायटी चुनाव 2026: लोकेश त्यागी निर्विरोध निर्वाचित, 9 साल का भरोसा फिर कायम
BREAKING NEWSApril 1, 2026योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति: 9 वर्षों में 17 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां पंजीकृत
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 1, 2026Gaur City 1 में होगा तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, 11-12 अप्रैल को भव्य आयोजन
BREAKING NEWSMarch 28, 2026SAP करेगा Reltio का अधिग्रहण, AI के लिए डेटा को बनाएगा ज्यादा शक्तिशाली






