Mehbooba Mufti On BJP: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है. पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती ने कहा कि इनकी तुलना आईएसआईएस (ISIS) समेत किसी भी दूसरे संगठन से की जा सकती है. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस जो पाठ भारत को पढ़ा रही है, वो हिंदुत्व नहीं है. जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान हिंदुत्व के परिपेक्ष में नहीं है.

सनातन धर्म पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंदू धर्म सनातन धर्म है जो हमें धर्मनिरपेक्षता सिखाता है. उन्होंने कहा कि आरएसएस, जनसंघ और बीजेपी पूरे देश में धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों में हिंदुत्व को हाईजैक किया है. उन्होंने कहा कि इन्हें लगता है कि हिंदुत्व बीजेपी है लेकिन ऐसा नहीं है. महबूबा ने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन धर्म हमें वसुधैव कुटुंबकम सिखाते हैं जिसका मतलब है कि पूरा विश्व एक परिवार है.

महबूबा मुफ्ती का बीजेपी-आरएसएस पर तंज

इसके साथ ही पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जो सबक आरएसएस(RSS) और बीजेपी पढ़ाना चाहते हैं वह ना तो हिंदुत्व है और ना ही हिंदुइज्म. मुफ्ती ने कहा कि ऐसी सांप्रदायिक पार्टियों को आईएसआईएस जैसी जमात के साथ तुलना की जा सकती है क्योंकि ये पार्टियां हिंदू मुस्लिम को आपस में सिर्फ लड़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि
जो मजहब के नाम पर हिंसा करते हैं, उन्हें आप आइएसआइएस तो क्या ऐसे किसी अन्य संगठन के साथ भी खड़ा कर सकते हैं. ऐसे किसी भी सांप्रदायिक पार्टियों को एक ही कतार में रखा जा सकता है.

महाराष्ट्र: त्रिपुरा हिंसा के विरोध मामले में 20 प्राथमिकी दर्ज, 20 लोग पकड़े गए, अमरावती में धारा 144 लागू

US Congressional Delegation: अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, जानिए पीएम ने क्या कहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया