Minimum Support Price: सरकार ने रबी की फसलों पर बढ़ाई MSP, तोमर बोले- एमएसपी बंद करने की कुछ लोग फैला रहे गलत सूचना

Minimum Support Price: देश में तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल से किसानों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. किसानों की मांग इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की है. इस बीच सरकार की ओर से किसानों को तोहफा दिया गया है और रबी की फसल की एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘कुछ लोग यह गलत सूचना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) बंद कर दिया जाएगा. इसके विपरीत कृषि कानूनों के लागू होने के बाद एमएसपी पर फसलों की खरीद और एमएसपी की दर लगातार बढ़ रही है.'

बता दें कि सरकार ने आज चालू फसल वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये बढ़ाकर 2,015 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. इसके अलावा सरसों का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है. सरकार की इस पहल का उद्देश्य इन फसलों की खेती के साथ-साथ किसानों की आय को बढ़ाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया.

एमएसपी में इजाफा

दरअसल, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) वह दर है जिस पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है. मौजूदा समय में सरकार खरीफ और रबी दोनों मौसमों में उगाई जाने वाली 23 फसलों के लिए एमएसपी तय करती है. खरीफ (गर्मी) फसलों की कटाई के तुरंत बाद अक्टूबर से रबी (सर्दियों) फसलों की बुवाई शुरू हो जाती है. गेहूं और सरसों रबी की प्रमुख फसलें हैं. सीसीईए ने फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) और 2022-23 विपणन सत्रों के लिए छह रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है. इनमें जौ का समर्थन मूल्य 2021-22 के फसल वर्ष के लिए 35 रुपये बढ़ाकर 1,635 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष 1,600 रुपये प्रति क्विंटल था.

दलहनों में चने का एमएसपी पहले के 5,100 रुपये से 130 रुपये बढ़ाकर 5,230 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि मसूर (मसूर) के लिए एमएसपी पहले के 5,100 रुपये से 400 रुपये बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है. तिलहन के मामले में सरकार ने फसल वर्ष 2021-22 के लिए सरसों के एमएसपी को 400 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पिछले वर्ष में 4,650 रुपये प्रति क्विंटल था. सूरजमुखी का एमएसपी पहले के 5,327 रुपये प्रति क्विंटल से 114 रुपये बढ़ाकर 5,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:
Karnal Farmers Protest: महापंचायत और मार्च के बाद अब करनाल में मिनी सचिवालय के गेट पर धरने पर बैठे किसान, देखें फोटो
Farmers Protest: जेल से रिहा किए गए 21 किसान, प्राधिकरण के खिलाफ किया था प्रदर्शन

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News