ML Khattar Meets PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं की ऐसे समय में मुलाकात हुई है जब हरियाणा में करीब 10 महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. हालांकि इस मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई है इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बुधवार को ही किसान आंदोलनों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक की जानकारी देते हुए राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कुंडली-सिंघू बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 44 से नाकाबंदी हटाने के लिए किसानों से वार्ता की खातिर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है.

किसान यहां केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं. विज ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.’’

हाल ही में करनाल में किसान संगठनों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी. किसान संगठन आंदलोन के दौरान हुए लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वहीं सरकार इसके पक्ष में नहीं थी. लेकिन किसानों के मिनी सचिवालय के बाहर धरने के बाद सरकार ने सिन्हा ने जांच कमेटी गठित की और सिन्हा को जांच रिपोर्ट आने तक के लिए छुट्टी पर भेज दिया.

Central Vista Project: पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- जो लोग परियोजना के पीछे डंडा लेकर पड़े थे, वे डिफेंस कॉम्प्लेक्स पर चुप रहे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया