एमएनएन संवाददाता
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सदर विधायक (MLA) अदिति सिंह ने आज जिले के राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक (MLA) ने पुस्तकालयाध्यक्ष से पुस्तकालय को और सुसज्जित एवं उच्च तकनीक का बनाने के लिए भी प्रेरित किया। विधायक (MLA) अदिति सिंह ने कहा कि यदि पुस्तकालय सुसज्जित एवं उच्च तकनीक का हो तो जनपद के युवा वर्ग के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिये अधिक से अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकेगा।
आज राजकीय जिला पुस्तकालय, #रायबरेली का निरीक्षण कर पुस्तकालयाध्यक्ष जी से पुस्तकालय को और सुसज्जित एवं उच्च तकनीक का बनाने के लिए प्रेरित किया ताकि जनपद के युवा-भाई बहनों के साथ ही साथ जनपद के हर आयु वर्ग के नागरिकों के लिये पुस्तकालय अधिक से अधिक लाभदायक सिद्ध हो।…. (1/2) pic.twitter.com/qqMK6UqCZ7
— Aditi Singh (@AditiSinghRBL) July 8, 2020
बता दें कि रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक (MLA) अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने संबंधी याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने फैसला सुरक्षित रखा है और 16 जुलाई तक इस पर निर्णय लिया जा सकता है। अदिति सिंह के अलावा दो अन्य विधायकों राकेश सिंह व नितिन अग्रवाल की सदस्यता रद्द करने पर फैसला लिया जा सकता है।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधायक अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष 26 नवंबर 2019 को एक याचिका दी थी। कांग्रेस का आरोप था कि अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए 2 अक्टूबर 2019 को योगी सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में हिस्सा लिया, जबकि पार्टी ने गांधी जयंती पर सरकार के इस विशेष सत्र का बहिष्कार करते हुए विधायकों के लिए व्हिप जारी किया था।
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें





