समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एमएलसी चुनाव (MLC Election) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है. समाजवादी पार्टी ने चुनाव के दौरान बीजेपी पर कई जगहों पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाया है.

समाजवादी पार्टी द्वारा लिखे गए पत्र में संतकबीरनगर के हैसरबाजार मतदान केंद्र, बस्ती के गौर ब्लॉक मतदान केंद्र और बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक मतदान केंद्र में गड़बड़ियों का जिक्र किया गया है. समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से पुनः मतदान कराए जाने की अपील की है.

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सभी मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के विफल होने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि युवाओं की समस्‍याओं के प्रति BJP सरकार का रवैया संवेदनहीन है.

रविवार को सपा मुख्यालय से जारी बयान में यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य-शिक्षा सभी पूरी तरह चौपट हैं और शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों में भारी असंतोष है. उन्होंने कहा कि नौजवान आक्रोशित हैं, क्योंकि उनकी समस्याओं के प्रति भाजपा सरकार का रवैया संवेदनहीन है.

बेरोजगारी बढ़ने और रोजी-रोटी का कोई इंतजाम न किये जाने का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि युवा आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबाने के लिए पुलिस की लाठियां चटकने लगती हैं, नौजवानों को रोजगार देने के थोथे दावों पर कोई यकीन नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- Ukraine-Russia War: कीव की सड़कों पर साथ दिखे ब्रिटेश पीएम बोरिस जॉनसन और जेलेंस्की, लोगों से जाना हालचाल

ये भी पढ़ें- Pakistan में सियासी हलचल तेज, इमरान के घर कोर कमेटी की बैठक, शहबाज ने PM पद के लिए दाखिल किया नामांकन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया