नई दिल्ली। Modi कैबिनेट ने शनिवार को असम में ब्रह्रापुत्र नदी के नीचे गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच रेल एवं सड़क टनल बनाने को मंजूरी दे दी है। अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड टनल बनने से 240 किमी की दूरी सिर्फ 34 किमी की रह जाएगी। ब्रह्रापुत्र नदी के नीचे 15.8 किमी की टनल बनाई जाएगी।
देश में पहली बार ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल बनने जा रही है। इस टनल में गाड़ियों और ट्रेनों दोनों के चलने की सुविधा होगी। इससे किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में सेना और गोला-बारूद की तेजी से आवाजाही हो सकेगी। एक ट्यूब में सिंगल रेल ट्रैक की सुविधा होगी।
कैसा होगा टनल का डिजाइन
जानकारों के मुताबिक, इसे इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि जब इस टनल से ट्रेनें गुजरेंगी तो कोई गाड़ी नहीं चल पाएगी। इसमें बैलिस्टिक ट्रैक होगा और ट्रेनें बिजली से चलेंगी। टनल, अप्रोच रोड और रेलवे ट्रैक सहित 33.7 किलोमीटर के पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 18,600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट का खर्च सड़क परिवहन, रेलवे और रक्षा मंत्रालय मिलकर उठाएंगे।
घंटों के सफर में अब लगेंगे चंद मिनट
बता दें कि 2 लेन वाली 2 यूनिडायरेक्शनल सुरंगों के तौर पर डिजाइन की गई ये सुरंगें ब्रह्मपुत्र के सबसे गहरे तल से 32 मीटर नीचे बनाई जाएंगी। ये प्रोजेक्ट 5 साल में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बन जाने के बाद गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच यात्रा का समय साढ़े छह घंटे से घटकर सिर्फ 34 मिनट रह जाएगा। इससे दूरी 240 किलोमीटर से घटकर मात्र 34 किमी हो जाएगी।
नॉर्थ ईस्ट को बड़ा तोहफा
इस अंडरवाटर टनल के बन जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और अन्य नॉर्थ ईस्ट राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बता दें कि पिछले साल वित्त मंत्रालय ने सड़क परिवहन मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा 80:20 फंडिंग के प्रावधान के साथ लगभग 14,900 करोड़ रुपये की लागत वाली सुरंग को हरी झंडी दी थी।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 3, 2026Census 2027: भारत में डिजिटल ‘जनगणना-2027’ की शुरुआत; जानें ‘स्व-गणना’ क्या है, घर बैठे कैसे दर्ज कर सकते हैं अपना ब्योरा..
HighlightApril 3, 2026तराई में श्वेत क्रांति से महिलाओं की बदली तस्वीर, 51,000 महिलाएं बनीं उद्यमी
BREAKING NEWSApril 1, 2026Arihant Arden सोसायटी चुनाव 2026: लोकेश त्यागी निर्विरोध निर्वाचित, 9 साल का भरोसा फिर कायम
BREAKING NEWSApril 1, 2026योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति: 9 वर्षों में 17 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां पंजीकृत






