Morning News: आज से Jammu Kashmir के 3 दिन के दौरे पर गृहमंत्री Amit Shah

<p>जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाये जाने के बाद पहली बार गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर जा रहे हैं. गृहमंत्री के दौरे को लेकर पूरे कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में IB, NIA, सेना, CRPF के सीनियर अधिकारी इस समय कैम्प कर रहे हैं. जो हर एक इंटेलिजेंस इनपुट्स को मॉनिटर कर रहे हैं. गृहमंत्री शाह इस दौरे में कश्मीर के सभी राजनैतिक दलों के डेलिगेशन समेत स्थानीय सोशल संगठनों और व्यापारिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और कश्मीर के विकास पर चर्चा करेंगे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News