MP School Reopening Update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि एक सितंबर से राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से शुरू होंगी. बैठक में प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में एक सितंबर से 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति में कक्षाएं शुरू करने पर चर्चा हुई.

चौहान ने ट्वीट किया, "9 से 12 तक की कक्षाएं सप्ताह में दो बार संचालित की जा रही थीं. अब कक्षाएं सभी कार्य दिवसों में आयोजित की जाएंगी. एक से 5 तक की कक्षाएं फिर से शुरू करने पर निर्णय एक सप्ताह के बाद की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा." चौहान ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए.

कक्षा 1 से 5 के विद्यालयों के संचालन के संबंध में एक सप्ताह पश्चात परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लिया जायेगा।

पूर्व में 9 से 12 तक सप्ताह में दो दिन कक्षाएं चल रही थीं। अब सभी कार्य दिवसों में विद्यालय लगेंगे। https://t.co/ZARshNBbIx
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 27, 2021

जुलाई के अंतिम सप्ताह में खुले थे स्कूल

सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में राज्य भर में कक्षा 9 से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खोल दिया था. हालांकि 9वीं से 12वीं की फिजिकल मोड में क्लासेज सप्ताह के स्पेसिफिक दिनों में ही आयोजित की जा रही हैं. इससे पहले राज्य के एक मंत्री ने गुरुवार को स्कूल के दोबारा खुलने के बारे में जानकारी दी थी. बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से एफिलिएटेड कम से कम 45,000 निजी स्कूलों ने कोविड-19 मानदंडों के अनुपालन में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की मांग के लिए 2 सितंबर से राज्य भर में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:

Delhi Schools Re-open: दिल्ली में अगले महीने 6ठी से 12वीं कक्षा तक दोबारा खुलेंगे स्कूल, कम होते कोरोना केस के बीच लिया गया फैसला

Corona Vaccination: देश में बना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, आज लगाई गई 90 लाख से ज्यादा टीके की डोज़

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया