सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) संबंधी मुद्दों पर विचार करने के वास्ते समिति गठित करने के लिए वह प्रतिबद्ध है और इसकी प्रक्रिया चल रही है. इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा से नाम मांगे गए हैं.

कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप समिति गठित करने के लिए प्रतिबद्ध है. तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि प्राकृतिक खेती, फसलों में विविधता और एमएसपी को प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार, वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री व किसानों के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई चल रही है और संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा कि मोर्चा से नाम मांगे गए हैं और नाम मिलते ही समिति गठित कर दी जाएगी.

सरकार प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम कर रही है- नरेंद्र सिंह तोमर

शून्य बजट खेती का जिक्र करते हुए तोमर ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती व जैविक खेती दोनों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं और जैविक खेती का रकबा छह लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है और निर्यात किए जाने वाले अधिकतर कृषि उत्पाद जैविक होते हैं. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का रकबा भी चार लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है और इस पर मिशन मोड में काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें.

क्या राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार? अब बिहार सरकार के मंत्री ने बताई सच्चाई

Punjab News: चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार ने ठोंका दावा, भगवंत मान ने विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी