Mulayam Singh Yadav Biopic: ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें ट्रेलर

Mulayam Singh Yadav Biopic: समाजवादी पार्टी संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ का ट्रेलर रिलीज, 2 अक्टूबर को आएगी फिल्म

समाजवादी पार्टी संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

इसी वर्ष 2 अक्टूबर को यह फिल्म रिलीज होगी। फिल्म के साथ डेब्यू कर रहे अमित सेठी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का रोल कर रहे हैं। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और सुप्रिया कार्णिक नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुवेंदु राज घोष ने किया है। सुप्रिया कार्णिक फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मनरेगा एवं शौचालय निर्माण में करोड़ों का घोटाला

अपने जीवन के 80 वर्ष पूरे कर चुके मुलायम सिंह यादव 59 सालों से राजनीतिक में सक्रिय हैं। मुलायम सिंह यादव ने यूपी की सत्ता से लेकर केंद्र की सत्ता तक अपना लोहा मनवाया।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जमाने से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पॉलिटिक्स करते आ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव, राम मनोहर लोहिया से खासे प्रभावित माने जाते हैं और ये तक कहा जाता है उन्हें राजनीती में आने के लिए प्रेरित इन्होने ही किया था।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1967 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक सफर में मुलायम सिंह यादव न सिर्फ यूपी की राजनीति बल्कि देश की सिसायत में भी बड़ा नाम बनकर उभरे। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं तो वहीं, केंद्र में भी रक्षा मंत्री जैसा अहम पद संभाल चुके हैं। फिल्म में मुलायम सिंह यादव के पहलवानी जीवन से लेकर देश में एमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को भी दिखाया गया है।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News