Mumbai: मुंबई महानगरपालिका के ट्रेंच ठेके में अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर 550 करोड़ घोटाले का गंभीर आरोप लगा है. बीजेपी नेता विनोद मिश्रा ने ये आरोप लगाए हैं. बीएमसी द्वारा 550 करोड़ रुपये का केबल, वायर, पानी की लाइन, बिजली की केबल जैसे सर्विस जमीन के अंदर डालकर रोड बनाने के लिए ये ठेका जारी किया था. जो कल खुल रहा है, लेकिन यह काम किन कंपनियों को मिलने वाला है इसकी सूची बीजेपी नेता विनोद मिश्रा ने एक दिन पहले जारी कर खलबली मचा दी है.

ठेकेदारों के साथ मिलीभगत का आरोप

बीजेपी का आरोप है ठेकेदारों के साथ मिलकर बीएमसी के अधिकारियों ने टेंडर में विशेष मापदंड रखे जिसकी वजह से यह तय हो चुका था ट्रेंच का ठेके का काम किन विशेष कंपनियों को देने हैं. बीजेपी नेता विनोद मिश्रा के मुताबिक टेंडर कंडीशन में कहा गया था कि वही कंपनियां इस ठेके के लिए बोली लगा सकती है. जिनके पास अपने डामर बनाने के प्लांट हो और बीएमसी रजिस्टर हो. मिश्रा के मुताबिक ऐसी 14 के करीब ही कंपनियां हैं जो टेंडर के मापदंडों को पूरी कर पा रही थी.

ब्लैक लिस्ट कंपनियों को भी टेंडर का आरोप

खास बात यह है 28 अक्टूबर 2021 को विनोद मिश्रा ने बीएमसी आयुक्त को पत्र लिखकर टेंडर में गड़बड़ी का शक जताया था. साथ ही टेंडर के विशेष कंडीशन को हटाने की गुजारिश की थी. लेकिन इसे प्रशासन ने नजरअंदाज किया. इतना ही नहीं विनोद मिश्रा ने यह भी गंभीर आरोप किया है कि जिन सात कंपनियों को के टेंडर दिया जा रहा है उसमें से दो कंपनियों को पहले ही बीएमसी ब्लैक लिस्ट कर चुकी है. ऐसे में सवाल यह है कि इतना सब कुछ किसके आशीर्वाद से हो रहा है. क्या बीएमसी प्रशासन इस पूरे मामले की जांच के आदेश देगा यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

The Sydney Dialogue: पीएम मोदी बोले- डिजिटल क्रांति की जड़ें लोकतंत्र में निहित, समझाया कैसे बदल रही लोगों की जिंदगी

NIA In Nanded: 1,127 किलोग्राम गांजे की सप्लाई के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम नांदेड़ पहुंची

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया