Mumbai Coronavirus: मुंबई के केईएम अस्पताल में 30 एमबीबीएस छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Mumbai Coronavirus: मुंबई में नगरीय निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में 30 मेडिकल छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बीएमसी के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि एमबीबीएस के एक छात्र को उपचार के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि छात्र में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. उन्होंने बताया कि अन्य छात्रों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वे पृथक-वास में हैं.

इससे पहले, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि केईएम अस्पताल में 23 एमबीबीएस छात्र कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. मुंबई मेयर ने आगे कहा कि सभी छात्रों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगाई गई थी. उनमें से कुछ को हल्के लक्षण हैं. कॉलेज में आयोजित किए गए कुछ सांस्कृतिक या खेलकूद के कार्यक्रमों की वजह से ऐसा हो सकता है.

Mumbai | 23 MBBS students test positive for #COVID19 at KEM Hospital. All 23 students were vaccinated with at least one dose of vaccine. Some of them have mild symptoms. It may have spread due to some cultural or sports event held in the college: Mayor Kishori Pednekar pic.twitter.com/hv5SUDflma
— ANI (@ANI) September 30, 2021

ये भी पढ़ें:

Amarinder Singh On Congress: कांग्रेस छोड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी को लेकर भी रुख किया साफ

Punjab Elections 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब में सबको मिलेगा मुफ्त इलाज, वक्त आने पर करेंगे सीएम उम्मीदवार का एलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News