Mumbai Police Nirbhaya Pathak: मुंबई में महिलाओं के खिलाफ़ होने वाले क्राइम को कंट्रोल करने और शहर को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित बनाने के लिए मुंबई पुलिस ने महिलाओं को निर्भया पथक का तोहफा दिया है. जो हर वक्त महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगीं.

इस मौक़े पर मुंबई के कमिश्नर मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले समेत कई सांसद और दूसरे मंत्री मौजूद थे. इसके अलावा बॉलीवुड फ़िल्म मेकर रोहित शेट्टी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

सीएम ठाकरे ने कहा – महिला सुरक्षा में नंबर-1 होगा महाराष्ट्र
समारोह में आदित्य ठाकरे ने कहा कि, इस तरह के प्रयास करते रहने चाहिए. इससे मुंबई में रहने वालीं महिलाओं को और भी सुरक्षा का आभास होगा और वो अपने आपको और भी सुरक्षित महसूस करेंगीं. वहीं CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि, आज गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मैं लोगों को शुभकामनाएं देता हूं, ऐसे ही काम करते रहो और नाम रोशन करते रहो, महिला हर क्षेत्र में है, चाहे वो पुलिस हो या राजनीति. जब कुछ होता है तो लोग उस मामले को लेकर चर्चा करते हैं और उसके बाद शांत हो जाते हैं, लेकिन निर्भया पथक अब हर महिला की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी.

इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मैं रोहित शेट्टी और रिलायंस का धन्यवाद करता हूं कि, उन्होंने इस कार्यक्रम में बहुत अहम भूमिका निभाई है. मैं इतना कहूंगा कि अब महिला को गलत नज़र से या उन पर अत्याचार करने वालों की ख़ैर नहीं. महिला सुरक्षा में महाराष्ट्र नंबर 1 होगा.

ये भी पढ़ें – RRB-NTPC Results: बिहार से UP तक छात्रों का प्रदर्शन, रेल मंत्री ने कहा- कानून हाथ में न लें, आपकी शिकायतों को गंभीरता से देखेंगे

क्या है निर्भया पथक दस्ता?
मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नागरे पाटिल ने इस निर्भया पथक के बारे में विस्तार से समझाते हुए बताया कि, यह पथक मुंबई के हर पुलिस स्टेशन में तैनात है और किसी भी कॉल को तुरंत अटेंड कर महिला की मदद करने में सक्षम है. इस पथक में एक महिला अधिकारी, 2 महिला कॉन्सटेबल और 2 पुरुष कॉन्सटेबल होंगे जो एक टीम के तौर पर काम करेंगे.

हैदराबाद से ली है स्पेशल ट्रेनिंग
उन्होंने बताया कि, हमने इस पथक के लोगों को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा था, जहां पर उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. साथ ही मनोचिकित्सक से भी ट्रेनिंग मिली है कि कैसे ऐसे हालात में पीड़िता के साथ व्यवहार करना चाहिए. साथ ही हमने डिकोय कॉन्सेप्ट को भी अपनाया है, इसके तहत हमारी महिला पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले इलाक़े में सामान्य महिला बनकर रहेगी और अगर कोई छेड़छाड़ करने वाला दिखाई दिया तो उस पर करवाई करेगी.

रिलायंस की तरफ़ से इस पथक दस्ते को 100 आइफ़ोन दिए गए हैं, जिसमें तीन साल तक इंटरनेट भी दिया गया है, ये फ़ोन इस पथक के पास होगा. इसके अलाव इस पथक के लिए एक गाना बनाया गया है, जिसे रोहित शेट्टी ने बनाया है और इस गाने में वॉइस ओवर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिया है.

ये भी पढ़ें – FIR Against Sundar Pichai: मुंबई में Google के CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया