Mumbai Viral Video: जरा सी लापरवाही से हमारी जान भी जा सकती है. इस बात की तस्दीक करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो मुंबई के कल्याण स्टेशन का है. यहां चलती ट्रेन से उतरते वक्त एक यात्री प्लेटफॉर्म के नीचे गिर गया. वहां मौजूद पॉइन्ट्समैन की मुस्तैदी के चलते यात्री की जान बच सकी. यह पूरा नजारा प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

सेंट्रल रेलवे ने इस घटना के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो शेयर कर लिखा है,” कल्याण स्टेशन के पॉइन्ट्समैन ने बचाई एक यात्री की जान. दिनांक 14.11.2021 कल्याण स्टेशन पर 02321अप 11.54 बजे जैसे ही रवाना हुई, पॉइन्ट्समैन शिवजी सिंह ने एक यात्री को प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन के बीच गिरते हुए देखा. पाइंटसमैन ने तुरंत उसकी मदद की और जान बचाई.

कल्याण स्टेशन के पाइंटसमैन ने बचाई एक यात्री की जान।
दिनांक 14.11.2021 कल्याण स्टेशन पर 02321अप 11.54 बजे जैसे ही रवाना हुई, पाइंटसमैन श्री शिवजी सिंह ने एक यात्री को प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन के बीच गिरते हुए देखा। पाइंटसमैन ने तुरंत उसकी मदद की और जान बचाई। @RailMinIndia pic.twitter.com/8gckQpxcaU
— Central Railway (@Central_Railway) November 15, 2021

वीडियो सोशल मीडिया में आते ही वायरल होने लगा. लोगों की इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि स्टेशन पर हमें इस तरह की लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स पॉइन्ट्समैन शिवजी सिंह की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं कि अगर समय पर मदद ना पहुंचती तो उस यात्री की जान भी जा सकती थी. बता दें कि हमें चलती ट्रेन से उतरने जैसी लापरवाही कभी नहीं करनी चाहिए. जरूरी नहीं है कि हर बार ऐन मौके पर मदद पहुंच पाए. हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम यात्रा के दौरान जितना ज्यादा सतर्क रह सकें रहें.

Kartarpur Sahib Corridor Reopen: 17 नवंबर से दोबारा खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, अमित शाह ने कहा- बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं को होगा फायदा

Purvanchal Expressway Launch: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की मिली सौगात, PM मोदी ने कहा- पहले UP में था माफियावाद… जानें 10 बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया