Munawwar Rana: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है. तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. कोई पार्टी किसी मुद्दे पर बात कर लोगों का वोट हासिल करने में लगी तो कोई पार्टि किसी अन्य मुद्दे से ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. चुनावों में जिन्ना-पाकिस्तान का मुद्दा भी उठते दिखा है जिस पर अब मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने कहा कि चुनावों से इसका क्या लेना-देना है?

मुनव्वर राणा ने कहा कि, जनता असल मुद्दों पर गौर कर वोट डालेगी. ये जिन्ना-पाकिस्तान से चुनावों का क्या लेना-देना है? इससे किसी भी पार्टी को कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने इस पर और बात करते हुए कहा कि, पहले बैरिस्टर का नाम लिया जा रहा था तो जिन्ना का नाम आना ही था. वहीं, बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, अभी हम बोलेंगे कि हम “आराम” कर रहे हैं तो ये बोल ने लगेंगे कि हमारे राम में आप “आ” क्यों रहे हैं.

हजारों मुसलमान ने किया पलायन- मुनव्वर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमाला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने तो चीन के डर से शुगर को चीनी बोलना ही बंद कर दिया है. वहीं, पलायन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं पहले ही बोल चुका हूं अगर योगी आएगा तो मैं पलायन कर दूंगा. इस बात को स्पष्ट तौर पर नोट कर लिया जाए. उन्होंने ये भी कहा कि, अगर कैराना से 10 हिंदुओं के पलायन का जिक्र किया जाता है तो हजारों मुसलमान भी यहां से पलायन कर रहे हैं जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि, मुसलमान ने अपने घरों में छुरी तक रखना बंद कर दिया है कि पता नहीं कब योगी उनको बंद करवा दें.

यह भी पढ़ें.

UP Election: सीएम योगी का सपा पर जिन्ना का नाम लेकर बड़ा हमला, बोले- उनको पाकिस्तान प्यारा, हम करते हैं मां भारती पर जान न्योछावर

Punjab Election: कोई लॉ ग्रेजुएट तो कोई अंडर ग्रेजुएट, जानें कितना पढ़े-लिखे हैं पंजाब के अब तक के 12 मुख्यमंत्री

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया