Muzaffarpur Cataract Operation: बिहार (Bihar) में मुजफ्फरपुर कांड के दो मरीजों को ढूंढकर प्रशासन ने बेड दे दिया है. इन मरीजों को पहले अस्पताल से भगा दिया था, जिसको लेकर आपके चैनल एबीपी न्यूज़ ने रिपोर्ट दिखाई थी. रिपोर्ट देखने के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार जागी और मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया. जानिए पूरा मामला.

एबीपी न्यूज की खबर का असर

मुजफ्फरपुर कांड में आंख गंवाने वाले भूपेंद्र सिंह और गीता देवी को आखिरकार बेड मिल गया है. एबीपी न्यूज ने ही सबसे पहले खबर दिखाई दी कि किस तरह मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल और डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन करने वाले मरीजों की आंखें चली गईं. कुछ की हालत तो ऐसी बिगड़ी की उनकी आंख तक निकालनी पड़ी.

लापरवाह अस्पताल सील

एबीपी न्यूज पर खबर दिखाने के बाद लापरवाह अस्पताल को सील कर दिया गया और मरीजों को पटना के IGIMS में रेफर किया गया. इन्हें में दो मरीज थे गीता देवी और भूपेंद्र, जो अस्पताल पहुंचे तो उन्हें गार्ड ने भगा दिया. ये खबर हमने 3 दिसंबर को दिखाई थी.

अब बिहार सरकार की आंख खुलीं और गार्ड को भेज कर मरीजों को ढूंढवाया और उन्हें बेड दिया गया. सरकार का कहना है कि वो खुद मरीजों की लिस्ट बना कर पटना इलाज के लिए बुला रही है. वहीं ये गफलत इसलिए हुई, क्योंकि इन दोनों मरीजों को SKMCH ने रेफर किया था.

यह भी पढ़ें-

यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, सपा-AAP का योगी पर हमला

ABP C-Voter Survey: यूपी में किस पार्टी की बन सकती है सरकार, किसके हिस्से में जा सकते हैं सबसे ज्यादा वोट, एक क्लिक में जानें सबकुछ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया