Nagaland Violence में मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 11 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी

<p><strong>Nagaland News:</strong> नागालैंड हिंसा में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार 11 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देगी. नागालैंड के सीएम नेफियो रियो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि नागालैंड फायरिंग में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सरकार 11 लाख का मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देगी.</p> <p>वहीं संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में 14 लोगों की मौत की घटना पर खेद जताते हुए सोमवार को कहा कि इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों.</p> <p>वहीं नागालैंड पुलिस ने सोमवार को 21वें पैरा एसएफ कमांडोज के खिलाफ नागरिकों पर गोलीबारी में कथित संलिप्तता के लिए हत्या का मामला दर्ज किया, जबकि कई आदिवासी संगठनों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में बंद का आह्वान किया. अधिकारियों ने बताया कि मोन कस्बे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News