Navjot Sidhu’s Sister Alleges his ‘cold-blooded’ Brother: पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की सगी बहन सुमनजोत ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाई नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़े आरोप लगाए हैं, दरअसल सुमनजोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा की सिद्धू ने प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए मां को बेघर किया और झूठ बोला है. बहन ने कहा कि, "मैं सिद्धू नहीं हूं कि झूठ बोलूंगी".

एक तरफ जहां सीएम के पद के लिए चन्नी और सिद्धू का नाम आगे किया जा रहा है वहीं विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बहन द्वारा किए गए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डा. सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाई सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया था.

उन्होंने कहा कि सिद्धू ने लोगों के पास झूठ बोला है कि जब वह (सिद्धू) दो वर्ष के थे तब मां-बाप अलग हो चुके थे. सुमन तूर ने कहा कि उनकी मां ने लावारिस हालत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा था. सिद्धू की बहन होने का दावा करने वाली सुमन तूर ने कहा कि वह नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए अमृतसर स्थित घर पर गई थी, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला. यहां तक उनका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया है.

#WATCH | Chandigarh: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu’s sister from the US, Suman Toor alleges that he abandoned their old-aged mother after the death of their father in 1986 & she later died as a destitute woman at Delhi railway station in 1989.

(Source: Suman Toor) pic.twitter.com/SveEP9YrsD
— ANI (@ANI) January 28, 2022

मैं आज भी मेहनत करके गुजारा कर रही हूं

सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेरी मां और बहन चली गईं लेकिन मैं आज भी मेहनत करके गुजारा कर रही हूं. उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू की सास जसवीर कौर ने हमारा घर बर्बाद कर दिया है. मैं कभी भी अपने पैतृक घर में नहीं जा सकी. अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाली नवजोत सिद्धू की बहन सुमन तूर से जब यह पूछा गया कि वह इतने सालों बाद आज चुनाव के समय आरोप क्यों लगा रही हैं तो उन्होंने कहा कि मैं वह आर्टिकल जुटाना चाहती थी, जिसमें नवजोत सिद्धू ने मेरे मां और बाप के अलग होने संबंधी बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के कारण ऐसा नहीं कर रही हूं, बल्कि मुझे एक आर्टिकल के जरिए यह जानकारी मिली है कि नवजोत सिद्धू ने मेरी मां के बारे में यह बयान दिया था कि वह और उसके पिता तब अलग हो चुके थे, जब वह 2 साल के थे. उनका अपनी मां और बहनों के साथ कोई रिश्ता नहीं है.

जो अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा

सुमन ने कहा कि जो सिद्धू अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा. नवजोत सिद्धू ने पैसे के पीछे मां को लावारिस कर दिया. भले ही सिद्धू ने करोड़ों कमाए हों, पर वह परिवार का न हो सका. बहन सुमन ने कहा कि उन्होंने सिद्धू को कई मैसेज भेजे कि उससे बात कर ले, लेकिन भाई ने उसे ब्लाक कर दिया. सुमन ने कहा कि उसकी एक बहन भी थी. उसकी मौत हो चुकी है. जब बहन की मौत हुई तो भांजी अकेली थी. वह स्पेशल चाइल्ड थी, सुमन उसे अमेरिका ले गई. सुमन तूर ने कहा कि भाई सिद्धू हर चीज को प्रूफ के साथ बताता है. वह चाहती हैं कि मां का प्रूफ भी जरूर दें.

ये भी पढ़ें:

NCC Event: एनसीसी टुकड़ियों के मार्च पास्ट का पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, करियप्पा ग्राउंड में दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर

UP Election: सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- वे थे तो रामभक्तों पर गोलियां चलीं, हम हैं तो राम मंदिर का सपना सच हुआ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया