Dawood Ibrahim Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक को बुधवार को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया. सुनवाई की दौरान ईडी ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी.

कोर्ट में नवाब मलिक ने बताया कि कैसे उन्हें सुबह-सुबह उठाया गया. हिरासत में लिया गया और फिर सम्मन की प्रति पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया. वहीं ईडी की तरफ़ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पता चला की D गैंग के एक मेंबर ने 200 करोड़ की सम्पत्ति को नवाब मलिक के परिवार और उनके द्वारा नियंत्रित किए जाने वाले कंपनी ने ख़रीदी है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक (62) को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी के दफ्तर में सुबह आठ बजे से करीब पांच घंटे तक पूछताछ किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि उनका बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किया गया. एनसीपी ने कहा है कि ईडी मलिक को सुबह करीब छह बजे उनके आवास से ले गई थी.

अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद नवाब मलिक को गिरफ्तार किया गया है.

एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं. कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी.

Nawab Malik Arrest: नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, कहा- पूरा देश देख रहा महाराष्ट्र में क्या हो रहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली