Naxal Attack On Railway Track: झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने नई दिल्ली-हावड़ा रेल खंड (गया-धनबाद होकर) पर विस्फोट किया है. यह विस्फोट सरिया थाना इलाके के चिचाकी व चौधरीबांध रेलवे स्टेशन के बीच किया गया. अप और डाउन दोनों ट्रैक पर विस्फोट हुआ है. अभी पुलिस मौके पर पहुंच रही है.

आपको बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप लीडर प्रशांत बोस व उनकी पत्नी शीला की रिहाई की मांग को लेकर नक्सली गुस्से में हैं. ऐसे में नक्सलियों ने 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाया तो 27 जनवरी को उन्होंने बंद की घोषणा की है.

Jharkhand | Suspected Naxals blow up a portion of railway tracks on the Howrah-New Delhi line between Chichaki and Chaudharybandh railway stations in Giridih; details awaited pic.twitter.com/9cx7GE14NK
— ANI (@ANI) January 27, 2022

नक्सली 15 अगस्त और 26 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाते हैं

दरअसल नक्सली देश की आजादी का पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को काला दिवस के रूप में मनाते हैं. इसके पीछे नक्सल संगठन यह संदेश देने की कोशिश करते हैं कि उनका संगठन देश के संविधान को नहीं मानता है. इसलिए जब 26 जनवरी के दिन जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा होता है तब नक्सल प्रभावित इलाकों में सब कुछ बंद होता है. नक्सली अपने बंद के दौरान अंदरूनी क्षेत्रों में उत्पात मचाने के साथ ही जवानों को निशाना बनाने, पुलिस कैंपों में हमला करने, सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने साथ ही रेल मार्ग को नुकसान पहुचाने की फिराक में होते हैं.

राष्ट्रीय पर्व के दौरान फहराते हैं काला झंडा

साथ ही 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन इन क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा विरोध स्वरूप काला झंडा भी फहराया जाता है. वहीं नक्सली इन इलाकों के ग्रामीणों पर भी इन राष्ट्रीय पर्वों का बहिष्कार करने का दबाव बनाते हैं. गौरतलब है कि इन दिनों नक्सलियों पर राज्य और केंद्र सुरक्षाबल कमरतोड़ कार्रवाई करने पर लगे हुए हैं.

देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में परेड की सलामी लेने के बाद झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2000 में बहुत सीमित संसाधनों के साथ निर्मित नये राज्य में अपने संकल्प की बदौलत राज्य की पुलिस ने माओवादियों एवं अन्य नक्सली संगठनों के खिलाफ अभियान चलाये हैं. इन अभियानों में अब तक कुल 9631 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं जबकि कई अन्य मुठभेड़ों में मारे गये हैं.

RRB NTPC Update: किसके बयान पर ‘फंसे’ पटना के खान सर? छात्रों की मुश्किलें बढ़ेंगी या घटेंगी? पढ़ें सटीक जानकारी

Bihar News: बिहार के छात्रों के समर्थन में आए खेसारी लाल यादव ने क्या कहा? ट्वीट कर भारत के भविष्य पर उठाया सवाल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया