NCB की विजिलेंस टीम ने वसूली मामले में समीर वानखेड़े से फिर की 4 घंटे तक पूछताछ

मुंबई एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से आज एनसीबी की विजिलेंस टीम ने 4 घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की. विजिलेंस चीफ ने बताया कि समीर वानखड़े का आज बयान दर्ज किया गया है. इससे पहले पिछले हफ्ते बुधवार को भी विजिलेंस टीम ने वसूली के आरोपों को लेकर समीर से करीब 4 घंटे तक सवाल जवाब किए थे.

एनसीबी की विजिलेंस टीम ने वसूली का आरोप लगाने वाले प्रभाकर सईल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन विजिलेंस टीम के चीफ ज्ञानेश्वर सिंह का कहना है कि प्रभाकर सईल से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है. ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि प्रभकार इस मामले में बेहद अहम है. विजिलेंस टीम के सवालों का जवाब देने के बाद जब समीर वानखेड़े बाहर आए तो उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की.

Drugs Case: फडणवीस के दिवाली बाद पटाखे फोड़ने वाले बयान पर CM उद्धव का पलटवार, बोले- पाकिस्तान पर बम कब गिरेंगे

प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी, क्या साथ आ सकती हैं कांग्रेस और आरएलडी?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News