NEET PG Counselling 2021: दक्षिणी अफ्रीका में खोजा गया कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट अब कई देशों समेत भारत में भी फैल चुका है. एक तरफ जहां भारत में हर रोज कोरोना के इस वेरिएंट के संक्रमितों का मामला बढ़ता जा रहा है. वहीं NEET-PG Counselling में देरी के विरोध में दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लगातार 12वें दिन भी जारी है. डॉक्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल के चलते कई अस्पतालों में न तो इमरजेंसी चल रही है और न ही OPD में डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं.

दरअसल NEET PG काउंसलिंग नहीं होने की वजह से कई अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती नहीं हो रही, जिससे रेजिडेंट डॉक्टर्स को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. रुकी हुई भर्तियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी. वहीं हड़ताल को बढ़ता देख सरकार की तरफ से डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज सुनील कुमार रेजिडेंट डॉक्टरों को समझाने के लिए पहुंचे, जिनका हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने पुरजोर विरोध किया. 27 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने मांगें पूरी ना होने के चलते आज से ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी.

इन अस्पतालों में भी बंद हुईं सेवाएं

बता दें कि राजधानी दिल्ली के अस्पताल RML और लेडी हॉर्डिंग में भी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सभी तरह की ओपीडी सुविधा को बंद कर दिया है. जिसके बाद अस्पतालों में आने वाले लाखों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं 2 दिन पहले भी सफदरजंग में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं. इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा को बंद कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

PM मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर अखिलेश ने दिया जवाब, कहा- ‘लाल का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा'

UP Elections 2022: बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, सपा को बताया ‘रावण सेना'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया