New Covid-19 Variant: नए वेरिएंट वाले देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगेगा या नहीं? DGCA आज लेगा फैसला

New Covid-19 Variant: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने दुनियाभर में तनाव एक बार फिर पैदा कर दिया है. इस नए वेरिएंट और इसके खतरे को देखते हुए तमाम देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, आज डीजीसीए इस मामले पर बैठक करेगा जिसमें वो नए वेरिएंट वाले देशों से फ्लाइट्स पर बैन या 14 दिन के क्वारंटीन करने पर फैसला कर सकता है.

डीजीसीए ले सकता है आज फैसला

आपको बता दें, कोरोना के नए वेरिएंट वाले देशों- दक्षिण अफ्रीका, यूरोप, हांकांग से फ्लाइट्स लगातार भारत आ रही हैं. इस संबध में आज डीजीसीए बैठक करेगा और तय करेगा कि इन देशों पर यात्रा बैन लगाया जाए या 14 दिन का क्वारंटीन किया जाए.

इन देशों ने लगाया दक्षिण अफ्रिका पर प्रतिबंध

बता दें, कोरोना के नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. तमाम देश अभी तक दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. ऐसे देशों में इटली, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, जापान, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, नीदरलैंड, माल्टा, मलेशिया, मोरक्को, फिलीपींस, दुबई, जॉर्डन, अमेरिका, कनाडा और तुर्की शामिल हैं.

टीकाकरण करा चुके लोगों में मिला नया वेरिएंट

कोरोना वायरस का यह स्वरूप पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में मिला है. इस नए स्वरूप के सामने आने के बाद वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वायरस के नए स्वरूपों की संख्या बढ़ सकती है जो टीके के प्रति अधिक प्रतिरोधी हो सकते हैं और उनके प्रसार की दर और अधिक हो सकती है. इससे कोविड-19 के गंभीर लक्षण वाले मामलों में वृद्धि हो सकती है.

यह भी पढ़ें.

Covid New Variant : एम्स कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष बोले-कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज की होगी जरूरत, विभिन्न आयु वर्ग और रोगियों पर जल्द हो स्टडी

Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: बुजुर्ग जा सकेंगे अयोध्या और करतारपुर साहिब, 5 दिसंबर को पहली ट्रेन होगी रवाना

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News