New IT Rules: केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में व्हाट्सएप (WhatsApp) द्वारा दायर याचिका जिसमें नए आईटी नियमों को चुनौती दी गई है उसका विरोध किया है. केंद्र सरकार ने इस याचिका को खारिज करने की मांग की है. इसके साथ ही सरकार ने कहा कि व्हाट्सएप एक विदेशी व्यावसायिक कंपनी है और इसका भारत में व्यवसाय का कोई स्थान नहीं है. यह अपने ग्राहकों की जानकारी के प्रचार के व्यवसाय में लगी हुई है.

सरकार ने कहा कि व्हाट्सएप विदेशी व्यावसायिक इकाई है इसलिए वह भारतीय कानूनों को चुनौती देने योग्य नहीं है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए आईटी नियमों के मुताबिक फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप के लिए यह पता लगाना जरूरी है कि पहली बार किसी मैसेज को किसने भेजा. इसके खिलाफ फेसबुक और उसकी सहायक कंपनी व्हाट्सएप ने दिल्ली हाई कोर्ट में इस कानून के खिलाफ याचिका दायर की है.

केंद्र सरकार ने कोर्ट में कहा कि सेक्शन 87 ऑफ आईटी रूल (New IT Rules) के मुताबिक किसी भी फेक मैसेज को सोर्स (Source Of Information) का पता लगाना कंपनी की जिम्मेदारी है. इससे देश में बहुत हद तक फेक न्यूज और किसी अफवाह पर लगाम लगाई जा सकेगी. यह कानून देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. यह बच्चों और महिला अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण है.

व्हाट्सएप द्वारा इस याचिका को दाखिल करने के बाद मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था. फेसबुक (Facebook) और व्हाट्सएप ने याचिका में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए आईटी नियम को ग्राहकों की निजता का हनन है. इसके साथ ही कंपनी ने इसे असंवैधानिक भी करार देने की भी मांग दिल्ली हाईकोर्ट में की है. ये फैसला आने तक इसके क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-

Jammu-Kashmir में दुबई के निवेश को लेकर पाकिस्तान के पूर्व राजदूत बासित बोले- भारत के लिए है बड़ी सफलता

J&K Terror: आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर रवाना होंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, जानिए संभावित कार्यक्रम

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें