New Chief of Naval Staff: नए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला लिया है. निवर्तमान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने एडमिरल आर हरि कुमारको भारतीय नौसेना की कमान सौंप दी है. केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था. हरि कुमार पहले नौसेना की पश्चिमी कमान के कमांडिंग एन चीफ के पद पर कार्यरत थे.

एडमिरल आर हरि कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा, ‘समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे.’ नौसेना की कमान संभालने के बाद एडमिरल आर हरिकुमार ने अपनी मां श्रीमती विजय लक्ष्मी के पैर छूकर आशिर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया.

निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, ‘बीते 30 महीनों के दौरान भारतीय नौसेना की कमान संभालना बड़ा सम्मान रहा. यह समय चुनौतियों भर रहा है. कोविड से लेकर गलवान संकट तक अनेक चुनौतियां आईं. एक बहुत योग्य नेतृत्व के हाथ में नौसेना को सौंप रहा हूं.’ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, एडमिरल करमबीर सिंह आज 41 साल तक देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं. हम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं. भारतीय नौसेवा हमेशा उनकी आभारी रहेगी.

38 साल से नौसेना में सेवाएं दे रहे हैं एडमिरल हरि कुमार
एडमिरल हरि कुमार का जन्म 1962 में हुआ था और उन्होंने 1983 में नौसेना ज्वाइन की थी. अपने 38 साल के लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के पद सहित सहित आईएनएस कोरा, निशंक और रणवीर युद्धपोतों को भी कमांड किया है. हरि कुमार नौसेना की पश्चिमी कमान के जंगी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पश्चिमी कमान के सीएनसी के पद से पहले हरि कुमार दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतर्गत इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) के चीफ के पर पर कार्यरत थे.

एडमिरल आर हरि कुमार को परम विशिष्ट, अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर को कमांड किया है. INS विराट के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं. INS कोरा, निशंक और रणवीर युद्धपोतों को कमांड किया है. पश्चिमी कमान के जंगी बेड़े में सेवाएं दे चुके हैं. CDS बिपिन रावत के साथ भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-
Terrorist infiltration: पाकिस्तान फिर कर रहा है सीमा पर घुसपैठ की तैयारी, ABP न्यूज़ के कैमरे में कैद हुईं ISI साजिश की तस्वीरें

Twitter New CEO: भारतीय मूल पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए CEO, प्रोफाइल की अपडेट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया