New Varient in South America: एक तरफ जहां देश में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) की रफ्तार कम हुई है वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कोरोना वायरस का एक और वेरिएंट (New Varient) पाया गया है. इस वैरिएंट के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार निजी लेबोरेट्रीज के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की खोजबीन कर रही है. वहीं अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण अफ्रीका में पाए गए एक नए कोविड-19 संस्करण की चिंताओं के बीच एक विशेष बैठक करेगा.

WHO के लिए COVID-19 तकनीकी लीड मारिया वान केरखोव ने गुरुवार को एक लाइवस्ट्रीम प्रश्नोत्तर सेशन के दौरान कहा, "वायरस के विकास पर हमारा तकनीकी सलाहकार समूह दक्षिण अफ्रीका में हमारे सहयोगियों के साथ इस पर चर्चा कर रहा है."

उन्होंने कहा कि कल हम वायरस के इस नए वेरिएंट को देखते हुए बैठक कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम इस पर चर्चा करने के लिए एक विशेष बैठक बुला रहे हैं, हम बैठक में कई साइंटिस्ट के साथ बैठेंगें और नए वेरिएंट के बारे में बातचीत करेंगे. बैठक में जानने की कोशिश करेंगे की नए वैरिएंट के आने का क्या मतलब है?"

नए वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानने की जरूरत

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पता है कि नया संस्करण, जिसे बी.1.1.529 के नाम से जाना जाता है, में बहुत सारे म्यूटेशन हैं, लेकिन वे अभी भी इसके बारे में ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं. उसने समझाया कि अगर अधिकारियों को लगता है कि यह चिंता का एक प्रकार है, तो वे इसकी निगरानी करना जारी रखेंगे और इसे ग्रीक नाम देंगे.

अबतक चार वेरिएंट है चिंता का विषय

बता दें कि फिलहाल WHO के अनुसार कोरोना वायरस के सिर्फ चार वैरिएंट का "चिंता का वैरिएंट" के रूप में माना गया है. ये वैरिएंट हैं – अल्फा (B.1.1.7, तथाकथित ‘यूके वेरिएंट’), बीटा (B.1.351, तथाकथित ‘ दक्षिण अफ्रीका वेरिएंट’), गामा (P.1, तथाकथित ‘ब्राजील वेरिएंट’) और डेल्टा (B.1.617.2).

ये भी पढ़ें:

Delhi Pollution: फरवरी 2025 तक साफ होगी यमुना, जानिए नदी की सफाई के लिए सीएम केजरीवाल का एक्शन प्लान

…तो भूख हड़ताल करूंगा, Navjot Sidhu का अपनी ही सरकार के खिलाफ नया एलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया